Notes, Questions, Quiz, Previous Papers and Test Series for RPSC & RSSB exams
Updates
RPSC और RSSB द्वारा आयोजित विगत वर्षों के प्रश्न पत्र और Mock Test पिछले वर्षों के प्रश्नों की PDF (2026 अपडेट) उपलब्‍ध है

राजस्थान की अर्थव्यवस्था एवं विकास MCQs

Topic-wise MCQs with answers and explanations. Ten questions are shown on each page.

Menuराजस्थान की अर्थव्यवस्था एवं विकास▼
All Questions
राजस्थान की अर्थव्यवस्था एवं विकास 513 published MCQs
Take Quiz Clear filter
Question 231
PYQ RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 2022

राजस्थान में जल संरक्षण के लिए “अमृतम् जलम्” .............. का अभियान है।

A. जय राजस्थान
B. दैनिक भास्कर
C. राजस्थान पत्रिका
D. राजस्थान संदेश
Answer & Explanation

Correct Answer: C

Question 232
PYQ RAS (Pre) Exam - 2023 2023

निम्नांकित में से किस योजना का संबंध इस नारे से है - “कोई भूखा न सोए”

A. बालगोपाल योजना
B. इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना
C. अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना
D. इंदिरा रसोई योजना
Answer & Explanation

Correct Answer: D

Question 233
PYQ RAS (Pre) Exam - 2023 2023

निम्नांकित में से कौन सा विकल्प (इंदिरा महिला) शक्ति उड़ान योजना का एक प्रमुख उद्देश्य बताता है -

A. महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना।
B. मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबन्धन के बारे में जागरूकता पैदा करना।
C. महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देना।
D. बालिकाओं की शिक्षा की स्थिति में सुधार।
Answer & Explanation

Correct Answer: B

Question 234
PYQ Statistical Office Exam - 2023 (GK) 2023

राजस्थान की ‘सम्बल ग्राम योजना’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है -

A. आर्थिक विकास
B. सामाजिक सुरक्षा
C. सामाजिक कल्याण
D. शैक्षिक विकास
Answer & Explanation

Correct Answer: A

Question 235
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

राजस्थान के शहरी गरीब और कमजोर तबके के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें निम्न में से किसके द्वारा प्रदान की जा रही है -

A. आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
B. मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
C. स्वास्थ्य मित्र
D. जनता क्लिनिक
Answer & Explanation

Correct Answer: D

Question 236
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

मुख्यमंत्री विशेष योम्यजन स्वरोज़गार योजना के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है -

A. ऋण उन विशेष योग्यजनों को दिया जाता है, जिनकी स्वयं एवं परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹ 5 लाख से कम है।
B. इस योजनान्तर्गत, वर्ष 2022-23 में (माह दिसम्बर, 2022 तक) ₹ 250.14 लाख व्यय हुए।
C. इस योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में 498 व्यक्ति लाभांन्वित हुए।
D. इस योजना में विशेष योग्यजन को ₹ 5 लाख तक का ऋण दिया जाता है।
Answer & Explanation

Correct Answer: A

Question 237
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

राजस्थान में अटल भूजल योजना का उद्देश्य क्या है -

A. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेय जल उपलब्ध करवाना।
B. राजस्थान में सिंचाई के लिये जल की उपलब्धता में वृद्धि करना।
C. राजस्थान में इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना में जलभराव और लवणता की समस्या का समाधान करना।
D. भूजल के बेहतर प्रबन्धन के साथ - साथ इसके घटते स्तर को रोकना।
Answer & Explanation

Correct Answer: D

Question 238
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

राजस्थान की मिड-डे मील योजना के बारे में निम्न में से कौन सा सही है -

A. इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को दिये जाने वाले भोजन में न्यूनतम 600 कैलोरी और 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
B. इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को दिये जाने वाले भोजन में न्यूनतम 550 कैलोरी और 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
C. इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी प्रतिदिन 100 ग्राम गेहूँ/चावल दिया जा रहा है।
D. इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को दिये जाने वाले भोजन में न्यूनतम 450 कैलोरी और 12 ग्राम प्रोटीन होता है।
Answer & Explanation

Correct Answer: D

Question 239
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

स्टैण्ड अप इंडिया योजना में परिकल्पना की गई है कि -

A. उद्यमियों को दीर्घकाल के लिये रियायती वित्त पोषण किया जाये।
B. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा महिला उद्यमियों में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित किया जाये।
C. राजस्थान में नये उद्यमियों को तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान किया जाये।
D. स्टार्ट-अप के लिये ब्याज मुक्त ऋण दिये जाये।
Answer & Explanation

Correct Answer: B

Question 240
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

‘स्टार्स’ एक विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना है जिसे राजस्थान में क्रियान्वित किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य है -

A. राज्य में सूचना तकनीक क्षेत्र को मजबूत बनाना।
B. स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासन में सुधार करना।
C. इन्जीनियरिंग कॉलेजों की गुणवत्ता और प्रशासन में सुधार करना।
D. नये उद्यमियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना।
Answer & Explanation

Correct Answer: B