Q.1 निम्नलिखित में से कौन-सा लोकनाट्य और उसका मुख्य केंद्र सही ढंग से जोड़ा गया है (A) रम्मत – टोंक (B) नौटंकी – बीकानेर (C) चारबैंत – टोंक (D) तमाशा – भरतपुर
Q.2 तमाशा लोकनाट्य के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है (A) तमाशा मूल रूप से महाराष्ट्र का लोकनाट्य है और सवाई प्रताप सिंह के काल में जयपुर में लोकप्रिय हुआ। (B) इसमें स्त्री पात्रों की भूमिका केवल पुरुषों द्वारा निभाई जाती है। (C) जयपुर की प्रसिद्ध नृत्यांगना गौहर जान तमाशा में भाग लेती थी। (D) वंशीधर भट्ट द्वारा रचित तमाशों में “लैला-मजनू” और “हीर-राँझा” शामिल हैं।
Q.3 निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र और ख्याल का संबंध सही नहीं है? (A) शेखावाटी क्षेत्र – चिड़ावा ख्याल (B) जयपुर क्षेत्र – जयपुरी ख्याल (C) दौसा क्षेत्र – हेला ख्याल (D) अलवर क्षेत्र – कुचामनी ख्याल
Q.4 निम्नलिखित में से कौन-सा ख्याल ऐसा है जिसमें स्त्री पात्रों की भूमिका केवल स्त्रियाँ ही निभाती हैं (A) कुचामनी ख्याल (B) शेखावाटी ख्याल (C) जयपुरी ख्याल (D) हेला ख्याल
Q.5 कुचामनी ख्याल के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है (A) इसका प्रवर्तन लच्छीराम ने किया था। (B) इसमें स्त्री चरित्रों का अभिनय पुरुष पात्रों द्वारा किया जाता है। (C) इसकी शैली में लोकगीतों की प्रधानता नहीं होती। (D) संगत के लिए ढोल, शहनाई, ढोलक और सारंगी वादकों का प्रयोग होता है।
PYQ Q.6 राजस्थान के उस लोक नृत्य का चयन कीजिए जो मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए प्रसिद्ध है। (A) कुचिपूड़ी (B) गरबा (C) कठपुतली नृत्य (D) गिद्धा Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II) 2023
PYQ Q.7 कच्छी घोड़ी नृत्य किस अवसर से संबंधित है (A) होली (B) नवरात्र (C) तीज (D) विवाह Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II) 2023
PYQ Q.8 प्रसिद्ध लोक नाटक ‘तमाशा’ राजस्थान के किस स्थान का है (A) कोटा (B) बीकानेर (C) जयपुर (D) उदयपुर Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II) 2023
PYQ Q.9 मेवाड़ में भीलों द्वारा किस नृत्य का प्रदर्शन किया जाता है (A) भवाई नृत्य (B) घूमर नृत्य (C) गवरी नृत्य (D) कालबेलिया नृत्य Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II) 2023
PYQ Q.10 बहुत सी घूंघट वाली महिलाएँ अपने सिर पर सात या नौ पीतल के पात्र संतुलित रखकर नृत्य करती हैं। नृत्य की यह शैली कहलाती है : (A) तेरह ताली (B) भवाई (C) घूमर (D) कालबेलिया Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II) 2023
PYQ Q.11 शेखावाटी और कुचामन के किस लोक नृत्य में ढोल या ड्रम वाद्ययन्त्र का प्रयोग होता है (A) अग्नि नृत्य (B) घुडला नृत्य (C) डांडिया नृत्य (D) कच्छी घोड़ी नृत्य Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II) 2023
PYQ Q.12 चार बेंत राजस्थान के किस क्षेत्र का प्रसिद्ध लोक नाटक है (A) दौसा (B) टोंक (C) जैसलमेर (D) कोटा Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I) 2023
PYQ Q.13 कौन-सा नृत्य बैठी हुई मुद्रा में किया जाता है (A) तेरहताली नृत्य (B) बमरासिया नृत्य (C) गवरी नृत्य (D) भवाई नृत्य Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I) 2023
PYQ Q.14 सिरोही क्षेत्र के गरासियाँ जनजाति का प्रसिद्ध नृत्य है (A) गैर नृत्य (B) वालर नृत्य (C) तेरहताली नृत्य (D) कच्छी घोड़ी नृत्य Junior Instructor ((ESR) Exam 2024 2024
PYQ Q.15 मरुस्थली क्षेत्र का कौन-सा नृत्य माली, सरगड़ा और भील जाति के पुरुषों द्वारा विवाह के समय किया जाता है (A) अग्नि नृत्य (B) गींदड़ नृत्य (C) बम नृत्य (D) ढ़ोल नृत्य Junior Instructor (EC) Exam 2024 2024
PYQ Q.16 ढोल नृत्य का संबंध राजस्थान के किस स्थान से है (A) जयपुर (B) जालौर (C) प्रतापगढ़ (D) सीकर CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II 2024
PYQ Q.17 गींदड़ नृत्य का संबंध राजस्थान के किस क्षेत्र से है ? (A) मारवाड़ (B) शेखावाटी (C) बाड़मेर (D) मेवाड़ CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I 2024
PYQ Q.18 ‘कच्ची घोड़ी’ नृत्य किस अवसर से संबंधित है ? (A) तीज (B) विवाह (C) नवरात्र (D) होली CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II 2024
PYQ Q.19 निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में ‘तमाशा’ नामक लोक नाट्य शुरु किया गया ? (A) महाराजा मान सिंह (B) महाराजा जय सिंह (C) महाराजा प्रताप सिंह (D) महाराजा सवाई सिंह CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1 2024
PYQ Q.20 राजस्थान के किस लोक नृत्य में ढोल, बांकिया और थाली का प्रयोग मुख्य वाद्य-यंत्र के रूप में किया जाता है (A) गैर (B) घुडला (C) चंग (D) डांडिया CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 2024