PYQ Q.1 मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना पूरे राजस्थान में कब से चालू हुई? (A) अप्रैल 2021 (B) मई 2021 (C) जून 2021 (D) मार्च 2021 CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I 2024
PYQ Q.2 डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह सहायता योजना निम्नलिखित में से किस वर्ष में प्रारम्भ की गई थी - (A) 2012 (B) 2006 (C) 2007 (D) 2010 CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 2024
PYQ Q.3 वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान संपूर्ण राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन. आर. एल. एम.) का क्रियान्वयन _____ की गरीबी उन्मूलन के लिए किया गया है - (A) झुग्गी झौपड़ी निर्धन (B) ग्रामीण निर्धन (C) शहरी निर्धन (D) जनजातीय निर्धन CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 2024
PYQ Q.4 राजस्थान में वर्ष 2007-2008 में प्रारम्भ किए गए गेहूँ और दालों के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एन.एफ.एस.एम.) के लिए GOZ एवं GOR के खाने के पैटर्न का अनुपात क्या है - (A) 80:20:00 (B) 60:40:00 (C) 50:50:00 (D) 70:30:00 CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 2024
PYQ Q.5 राजस्थान राज्य में खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना कब से कार्यान्वित की गई - (A) 16 जुलाई, 2024 (B) 13 जुलाई, 2022 (C) 14 जुलाई, 2022 (D) 15 जुलाई, 2023 CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 2024
PYQ Q.6 आस्था कार्ड राजस्थान में पात्र परिवारों को क्या लाभ प्रदान करता है - (A) बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा (B) आवास सब्सिडी (अनुदान) (C) बीपीएल कार्ड धारक के लाभ (D) निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk) 2024
PYQ Q.7 राजस्थान में ‘पीएम कुसुम योजना’ घटक ‘बी’ के तहत कितनी सब्सिडी (अनुदान) प्रदान की जाती है - (A) 20 प्रतिशत (B) 30 प्रतिशत (C) 40 प्रतिशत (D) 60 प्रतिशत Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk) 2024
PYQ Q.8 श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना (पूर्व में इंदिरा रसोई योजना) (ग्रामीण) ग्रामीण कस्बों में किस प्रकार संचालित की जाती है - (A) राजीविका के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा (B) स्थानीय गैर सरकारी संगठनों द्वारा (C) सरकारी एजेंसियों द्वारा (D) निजी कंपनियों द्वारा Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk) 2024
PYQ Q.9 मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना के लिए पात्र होने के लिए विशेष योग्यजन के माता-पिता/अभिभावकों और स्वयं के लिए अधिकतम वार्षिक आय सीमा क्या है - (A) 1 लाख ₹ (B) 2 लाख ₹ (C) 3 लाख ₹ (D) 4 लाख ₹ Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk) 2024
PYQ Q.10 मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा सही है -(A) मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना जून 25, 2021 से पूरे राज्य में संचालित है।(B) योजना के तहत, प्रत्येक अनाथ लड़के/लड़कियों को तत्काल सहायता के रूप में 1 लाख ₹ की एकमुश्त सहायता देय है, 18 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 2500 ₹ दिये जाते हैं और सलाना 2000 ₹ दिये जाते हैं।सही उत्तर का चयन करें - (A) केवल (A) सही है (B) (A) और (B) दोनों सही हैं (C) न तो (A)और ना ही (B) सही है (D) केवल (B) सही है Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk) 2024
PYQ Q.11 राजस्थान राज्य के सभी उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य वस्तु उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 26 अक्टूबर 2020 से चलाया जा रहा एक अभियान है- (A) निरोगी राजस्थान अभियान (B) चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना (C) इंदिरा रसोई योजना (D) शुद्ध के लिए युद्ध अभियान Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024 2024
PYQ Q.12 राजस्थान पर्यटन प्रोत्साहन नीति, 2022 के अन्तर्गत देशी व विदेशी फिल्म निर्माताओं को कितनी धनराशि की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है - (A) ₹ 4 करोड़ तक (B) ₹ 6 करोड़ तक (C) ₹ 8 करोड़ तक (D) ₹ 2 करोड़ तक Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023
PYQ Q.13 राजस्थान में मुख्यमन्त्री वृद्धावस्था सम्मान पेन्शन योजना के अन्तर्गत 55 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलायें और 58 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुष पेन्शन प्राप्त करते हैं - (A) 75 वर्ष की आयु तक ₹ 1,000 प्रति माह (B) ₹ 1,250 प्रति माह (C) ₹ 1,500 प्रति माह (D) 75 वर्ष की आयु तक ₹ 750 प्रति माह Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023
PYQ Q.14 ‘स्टार्स’ एक विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना है जिसे राजस्थान में क्रियान्वित किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य है - (A) राज्य में सूचना तकनीक क्षेत्र को मजबूत बनाना। (B) स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासन में सुधार करना। (C) इन्जीनियरिंग कॉलेजों की गुणवत्ता और प्रशासन में सुधार करना। (D) नये उद्यमियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना। Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023
PYQ Q.15 स्टैण्ड अप इंडिया योजना में परिकल्पना की गई है कि - (A) उद्यमियों को दीर्घकाल के लिये रियायती वित्त पोषण किया जाये। (B) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा महिला उद्यमियों में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित किया जाये। (C) राजस्थान में नये उद्यमियों को तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान किया जाये। (D) स्टार्ट-अप के लिये ब्याज मुक्त ऋण दिये जाये। Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023
PYQ Q.16 राजस्थान की मिड-डे मील योजना के बारे में निम्न में से कौन सा सही है - (A) इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को दिये जाने वाले भोजन में न्यूनतम 600 कैलोरी और 18 ग्राम प्रोटीन होता है। (B) इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को दिये जाने वाले भोजन में न्यूनतम 550 कैलोरी और 15 ग्राम प्रोटीन होता है। (C) इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी प्रतिदिन 100 ग्राम गेहूँ/चावल दिया जा रहा है। (D) इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को दिये जाने वाले भोजन में न्यूनतम 450 कैलोरी और 12 ग्राम प्रोटीन होता है। Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023
PYQ Q.17 राजस्थान में अटल भूजल योजना का उद्देश्य क्या है - (A) राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेय जल उपलब्ध करवाना। (B) राजस्थान में सिंचाई के लिये जल की उपलब्धता में वृद्धि करना। (C) राजस्थान में इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना में जलभराव और लवणता की समस्या का समाधान करना। (D) भूजल के बेहतर प्रबन्धन के साथ - साथ इसके घटते स्तर को रोकना। Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023
PYQ Q.18 मुख्यमंत्री विशेष योम्यजन स्वरोज़गार योजना के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है - (A) ऋण उन विशेष योग्यजनों को दिया जाता है, जिनकी स्वयं एवं परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹ 5 लाख से कम है। (B) इस योजनान्तर्गत, वर्ष 2022-23 में (माह दिसम्बर, 2022 तक) ₹ 250.14 लाख व्यय हुए। (C) इस योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में 498 व्यक्ति लाभांन्वित हुए। (D) इस योजना में विशेष योग्यजन को ₹ 5 लाख तक का ऋण दिया जाता है। Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023
PYQ Q.19 राजस्थान के शहरी गरीब और कमजोर तबके के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें निम्न में से किसके द्वारा प्रदान की जा रही है - (A) आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (B) मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (C) स्वास्थ्य मित्र (D) जनता क्लिनिक Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023
PYQ Q.20 राजस्थान की ‘सम्बल ग्राम योजना’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है - (A) आर्थिक विकास (B) सामाजिक सुरक्षा (C) सामाजिक कल्याण (D) शैक्षिक विकास Statistical Office Exam - 2023 (GK) 2023